शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

Business Idea: इस बिजनेस को करने में सरकार से मिल रही है मदद, हर महीने कर सकते है 1-2 लाख रूपये की इनकम


2022 में भारत में बेरोजगारी दर 30% से भी ज्यादा हो गई है जिसका सीधा मतलब है की हर 100 में से 30 व्यक्ति इस समय बेरोजगार है. ऐसे में किस प्रकार से हमारा गुजारा हो रहा है यह आप समझ सकते है. भारत सरकार इस बेरोजगारी की समस्या से बचने के लिए हर प्रकार की संभव मदद कर रही है. कोरोना के बाद लोगो को बिजनेस को लेकर सोच बदली है. अब लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस को तवज्जों देने लगे है.

यही वजह है की अक्सर इंटरनेट पर नये बिज़नस आईडिया के बारे में सर्च करते हुए नजर आ जायेंगे. आप भी किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में होंगे जो कभी बंद ना हो और उसमे मुनाफा भी अच्छा हो तो, आज जो बिजनेस आईडिया हम आपके लिए लेकर आये है उसके बारे में जानने के बाद आपकी तलाश खत्म हो जाएगी. इस बिजनेस आईडिया से आप हर साल लाखो रूपये की इनकम कर सकते है. 

मुर्गीपालन का बिजनेस

आज हम जिस बिजनेस की बात करने जा रहे है उसका नाम है मुर्गीपालन का बिजनेस जो बहुत ही फायदेमंद बिजनेस माना जाता है. इस बिजनेस को करने के लिए सरकार की तरफ से आपको सब्सिडी भी मिल रही है. ऐसे में इस बिजनेस की अच्छी शुरुआत करने के लिए आपको 8 से 10 लाख रूपये का इन्वेस्टमेंट की जरुरत होगी. 


क्या करना होगा

इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आपको मुर्गी फार्म बनाना होगा जिसके लिए आपको एक बड़ी जगह चाहिए होगी. आप चाहे तो यह किराये में भी ले सकते है. 1500-2000 चूजे खरीदने के लिए आपको लगभग 60-70 हजार रूपये के अमाउंट की जरुरत पड़ेगी. आपका इन्वेस्टमेंट अगर कम या ज्यादा है तो आप चूजो की संख्या कम या ज्यादा कर सकते है. 

चूजो को रखने के लिए आपको बड़ी संख्या में पिंजरे का सेटअप तैयार करवाना होगा. इतने चूजो का पिंजरा सिस्टम तैयार करवाने में आपका 3-5 लाख रूपये का खर्चा आएगा. लोहे का भाव अगर कम ज्यादा होता है तो यह खर्चा ज्यादा या कम भी हो सकता है. 

शुरुआत में 18-20 सप्ताह तक आपको चूजो को खाना खिलाना होगा जब तक की वो मुर्गियां अंडे देने के लिए तैयार ना हो जाए. इसमें आपका 1 से लाख रूपये का खर्चा आ सकता है. 

मुर्गियां बड़ी होने के बाद इतनी मुर्गियों को खिलाने का हर साल लगभग 4-5 लाख रूपये का खर्चा आएगा. महंगाई के हिसाब से इसमें बदलाव भी आएंगे.

आप अकेले एक पोल्ट्रीफार्म को नहीं संभाल सकते है, इसके लिए आपको तनख्वाह पर एक या 2 व्यक्ति रखने होंगे. इसके अलावा पानी और गर्मियों में बचाव के लिए कूलर आदि की भी व्यवस्था आपको करनी पड़ेगी. 


कितनी इनकम हो सकती है

20 सप्ताह के बाद ये चूजे मुर्गियों में बदल जायेंगे और अंडे देना शुरू कर देते है. एक मुर्गी हर साल औसतन 250-300 से अंडे देती है. ऐसे में आपके पास 2000 मुर्गियों को फार्म है तो आप हर साल लग 5 लाख अंडो का उत्पादन करेंगे. 

अगर आपके 10% अंडे ख़राब हो जाते है तो भी आपके पास 4.5 लाख अंडे बचते है. इस समय बाजार में अंडो का होलसेल रेट लगभग 7 रूपये का है और जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है यह और ज्यादा हो जायेगा. 

ऐसे में हिसाब लगाया जाये तो आप हर साल 31.5 लाख रूपये की सेल कर सकते है. आपने जो शुरुआत में इनवेस्टमेंट किये है वो लगभग 10 लाख रूपये का, मुर्गीफार्म बनाने के खर्चा आपका एक ही बार होना है, ऐसे में आप पहले ही साल अपना लगाया गया इन्वेस्टमेंट कवर कर लेंगे साथ में कुछ प्रॉफिट भी कमा लेंगे. 

दुसरे साल से आप अगर 30 लाख से ज्यादा की सेल कर रहे है तो मुर्गी फार्म का किराया, 2 मजदूरों की तनख्वाह, बिजली, पानी और डिस्ट्रीब्यूशन का खर्चा निकालने के बाद भी 15 लाख रूपये से ज्यादा की कमाई बड़े ही आराम से कर लेंगे. 

सरकार दे रही है मदद

आप जब भी मुर्गीफार्म का बिजनेस करते है तो इसमें भारत सरकार आपको अनुदान देती है और लोन पर सब्सिडी भी मिल जाती है. ऐसे में आप इस अनुदान का फायदा भी उठा सकते है. 

सारांश

आज इस पोस्ट में हमने मुर्गीपालन बिजनेस के बारे में जाना है. उम्मीद है दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी. आप चाहे तो जिसे इस बिजनेस में पहले से ही अनुभव है उससे इसके बारे में और ज्यादा जानकारी ले सकते है. ऐसी ही बिजनेस आईडिया के लिए हमारी साईट पर नियमित रूप से विजिट करना ना भूले. धन्यवाद


Share:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें